डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कोरोना संकट के बीच रूस से राहत की खबर आई है। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने मंगलवार को ऐलान किया है कि, उनके देश ने कोरोना वायरस की पहली वैक्सीन बना ली है। पुतिन ने दावा किया है, यह दुनिया की पहली सफल कोरोना वैक्सीन है। इसे रूस के स्वास्थ्य मंत्रालय ने भी मंजूरी दे दी है। इतना ही नहीं पुतिन ने ये भी कहा है कि, उनकी बेटी को भी टीका लगाया जा चुका है।
Russia becomes first country to register COVID-19 vaccine
Read @ANI Story | https://t.co/wRyVyVlqrOpic.twitter.com/xC4DdXLZJl
— ANI Digital (@ani_digital) August 11, 2020
मॉस्को के गामलेया रिसर्च इंस्टिट्यूट ने एडेनोवायरस को बेस बनाकर वैक्सीन तैयार की है। रूस का दावा है, कोरोना की यह वैक्सीन उनके 20 सालों के रिसर्च का रिजल्ट है। शोधकर्ताओं का दावा है, वैक्सीन में जो पार्टिकल्स यूज हुए हैं, वे खुद को कॉपी नहीं कर सकते। रिसर्च और मैनुफैक्चरिंग में शामिल कई लोगों ने खुद को ही वैक्सीन की डोज दी है। कुछ लोगों को वैक्सीन लगाए जाने पर बुखार आ सकता है जिसके लिए पैरासिटामॉल के इस्तेमाल की सलाह दी गई है।
राष्ट्रपति पुतिन ने कहा, उनकी बेटी को भी कोरोना का टीका दिया गया है, पहले उसे 38 डिग्री का बुखार था, टीके के बाद ये बढ़ा लेकिन बाद में काबू में आ गया। उन्होंने ये दावा भी किया कि, कुछ लोगों को टीका लगने के बाद कोरोना का कोई लक्षण नहीं। पुतिन ने ऐलान किया है, जल्द ही रूस में इस वैक्सीन का प्रोडक्शन शुरू किया जाएगा और बड़ी मात्रा में वैक्सीन का डोज बनाया जाएगा।