डिजिटल डेस्क, मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्मिला मातोंडकर कांग्रेस छोड़कर आज शिवसेना में शामिल हो गई हैं। उन्होंने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे की मौजदूगी में सदस्यता ग्रहण की। उर्मिला पहले मुंबई नॉर्थ सीट से कांग्रेस की उम्मीदवार के तौर पर लोकसभा चुनाव लड़ चुकीं हैं। जिसमें उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। उन्होंने हाल में कांग्रेस पार्टी छोड़ दी थी।
Mumbai: Actor turned politician Urmila Matondkar joins Shiv Sena, in the presence of party president Uddhav Thackeray pic.twitter.com/wMnZJatzHr
— ANI (@ANI) December 1, 2020
बता दें कि महाराष्ट्र सरकार उर्मिला मातोंडकर को विधान परिषद सदस्य बनाने की तैयारी में थी। उद्धव सरकार ने राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी के पास 12 नामों की एक सूची भेजी थी, जिन्हें राज्यपाल के कोटे से विधान परिषद भेजा जाना है। इन नामों में उर्मिला का नाम भी शामिल था।
शिवसेना, एनसीपी और कांग्रेस का महा विकास अघाड़ी गठबंधन है। तीनों ही पार्टियों के चार-चार नेताओं का नाम राज्यपाल के पास भेजा गया था। एनसीपी ने एकनाथ खडसे, राजू शेट्टी, यशपाल भिंगे और आनंद शिंदे का नाम भेजा है, जबकि कांग्रेस ने रजनी पाटिल, सचिन सावंत, मुझफ्फर हुसैन और अनिरुद्ध वनकर का नाम भेजा है। वहीं शिवसेना ने उर्मिला मातोंडकर, चंद्रकांत रघुवंशी, विजय करंजकर और नितीन बानगुडे पाटिल का नाम भेजा है।