डिजिटल डेस्क, साना। अरब देश यमन के अदन एयरपोर्ट पर बुधवार को धमाके में 22 लोगों की मौत हो गई। हालांकि, आंकड़ा अभी बढ़ सकता है। ब्लास्ट से ठीक पहले देश की नई कैबिनेट के मंत्रियों को लेकर एक विमान लैंड हुआ था।
विमान में प्रधानमंत्री मीन अब्दुल मलिक सईद भी मौजूद थे। इस विमान के करीब ही ये ब्लास्ट हुआ। इस दौरान फायरिंग की आवाज भी सुनी गई। यमन के इनफॉर्मेशन मिनिस्टर मोमार अल इरयानी ने हमले के पीछे हूथी विद्रोहियों का हाथ होने का शक जताया है।
बता दें कि लंबे समय से गृहयुद्ध से जूझ रहे यमन में पिछले हफ्ते ही प्रतिद्वंद्वी गुट के अलगाववादियों के साथ एक समझौता हुआ था। इस समझौते के तहत यहां के प्रधानमंत्री सईद के साथ सरकार के कई मंत्री अदन लौटे थे।
मलिक की सरकार को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता हासिल है। कई साल से चल रहे गृहयुद्ध के दौरान वह ज्यादातर वक्त निर्वासित रहे। यह सरकार सऊदी अरब की राजधानी रियाद से काम कर रही थी।
#WATCH Yemen: At least 5 people killed & dozens more wounded in an attack on Aden airport, shortly after a plane carrying a newly formed govt for Yemen arrived from Saudi Arabia today, reports Reuters quoting a local security source
(Video Source: Reuters) pic.twitter.com/a5Xf7vthzu— ANI (@ANI) December 30, 2020