डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कोरोनावायरस (Coronavirus) का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। बावजूद इसके कि कई देशों में वैक्सीन आ गई है।इसकी संख्या में निरंतर बढ़ोतरी देखी जा रही है। हालात यह कि कई देशों को एक बार फिर से लॉकडाउन जैसी स्थिति का सामना करना पड़ रहा है। इनमें भारत भी शामिल है, जहां कई राज्यों में लॉकडाउन लागू कर दिया गया है।
आज विश्व में कोरोनावायरस से ग्रसित कुल मरीजों की संख्या बढ़कर 12.60 करोड़ हो गई है। वहीं इस महामारी से होने वाली मौतों का आंकड़ा भी 27.6 लाख की संख्या को पार कर गया है।
Covid-19 India: 24 घंटे में 291 लोगों ने तोड़ा दम
जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के सेंटर फॉर सिस्टम्स साइंस एंड इंजीनियरिंग (सीएसएसई) के अनुसार शनिवार सुबह तक दुनियाभर में कुल 12 करोड़ 60 लाख 26 हजार 603 संक्रमित दर्ज हुए। वहीं 27 लाख 66 हजार 824 की मौत वायरस से हुई।
बात करें दुनिया में सर्वाधित संक्रमित देशों की तो संयुक्त राष्ट्र अमेरिका अभी भी पहले स्थान पर काबिज है। यहां अब तक 5 लाख 48 हजार 067 लोग इस वायरस के कारण अपनी जान गंंवा चुके हैं। वहीं कुल मरीजों की संख्या 3 करोड़ 01 लाख 55 हजार 046 पहुंच गई है।
वहीं दूसरे स्थान पर ब्राजील का नाम दर्ज हो गया है। यहां अब तक कुल 3 लाख 07 हजार 112 लोगों की जान इस महामारी के कारण गई। जबकि कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1 करोड़ 24 लाख 04 हजार 414 को पार कर गई है। जबकि कोरोना से हुई मौतों के मामले में मेक्सिको 200,862 की संख्या के साथ तीसरे स्थान पर है।
सीएसएसई के आंकड़ों के अनुसार, 20 लाख से अधिक मामलों वाले अन्य देश:
देश का नाम | कुल संक्रमितों का आंकड़ा |
भारत | 11,846,652 |
फ्रांस | 4,526,530 |
रूस | 4,451,565 |
ब्रिटेन | 4,339,157 |
इटली | 3,488,619 |
स्पेन | 3,255,324 |
तुर्की | 3,149,094 |
जर्मनी | 2,754,019 |
कोलम्बिया | 2,367,337 |
अर्जेटीना | 2,291,051 |
मेक्सिको | 2,214,542 |
पोलैंड | 2,189,966 |
कोविड मौतों के मामले में वर्तमान में 50,000 से अधिक मृत्यु वाले देश:
देश का नाम | कुल मौतों का आंकड़ा |
भारत | 160,949 |
ब्रिटेन | 126,755 |
इटली | 107,256 |
रूस | 95,410 |
फ्रांस | 94,432 |
जर्मनी | 75,735 |
स्पेन | 75,010 |
कोलम्बिया | 62,645 |
ईरान | 62,223 |
अर्जेंटीना | 55,235 |
दक्षिण अफ्रीका | 52,602 |
पोलैंड | 51,305 |
पेरू | 50,831 |